'डबल इंजन फेल हो चुका है...' NEET UG 2026 पेपर लीक होने पर भड़के सचिन पायलट ने खोला मोर्चा, पूछ ये सवाल

NEET UG 2026 Cancelled: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पेपर लीक के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने 24 लाख छात्रों के भविष्य, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और न्यायिक जांच की जरूरत पर बड़े सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

 Sachin Pilot on NEET Exam Cancelled
 Sachin Pilot on NEET Exam Cancelled
google news

Sachin Pilot on NEET Exam Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यह कड़ा कदम उठाया है. अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है. इस बीच इस मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस मुद्दे पर हमारे सहयोगी 'आज तक' से बात की है.