Neet Success Story: फौजी के बेटे गौरव सिंह ने लहराया परचम, नीट परीक्षा में हासिल की देश में 9वीं रैंक
राजस्थान के खैरथल के रहने वाले गौरव सिंह ने नीट यूजी में देश भर में 9वीं रैंक हासिल की है. फौजी के बेटे गौरव ने कोटा से तैयारी कर 720 में से 705 अंक प्राप्त किए. परीक्षा रद्द होने के बाद भी परिवार के सहयोग से उन्होंने हौसला बनाए रखा और यह बड़ी सफलता हासिल की.
ADVERTISEMENT

neet ug
NEET UG Result: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले गौरव सिंह ने नीट यूजी परीक्षा (NEET UG) में कमाल कर दिया है. मुंडावर क्षेत्र के गादूवास गांव के गौरव ने इस कठिन परीक्षा में देश भर में 9वीं रैंक हासिल कर अपने इलाके का नाम रोशन किया है. गौरव ने परीक्षा में 720 में से 705 अंक हासिल किए हैं. इस शानदार सफलता के बाद से ही उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है.
