New tax regime vs old tax regime: कौन सी कर व्यवस्था बचाएगी ज्यादा टैक्स, यहां जानें एक्सपर्ट से

Old vs New Tax slabs: मोदी सरकार 3.0 ने बजट 2024 में नई कर व्यवस्था (new tax regime) के स्लैब में बदलाव कर करदाताओं को थोड़ी राहत दी है. अब आप ये जानना चाहेंगे कि कौन सी कर व्यवस्था ज्यादा टैक्स बचाएगी. यहां जानें एक्सपर्ट से.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

केंद्रीय बजट 2024 (union budget 2024) पेश होने के बाद नई कर व्यवस्था के टैक्स स्लैब (personal income tax slabs) में बदलाव कर सरकार ने कर दाताओं को थोड़ी बहुत राहत दे दी है. वहीं पुरानी टैक्स व्यवस्था (income tax slab in new regime) की बात करें तो अभी भी कर दाता उसके तहत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं और उसमें सबकुछ वैसा का वैसा ही है. जब भी इनकम टैक्स रिटर्न (income tax return 2024) फाइल करने की बारी आती है तो टैक्स पेयर इस बात को लेकर जरूर गफलत में पड़ जाते हैं कि पुरानी या नई किस टैक्स रिजीम में टैक्स फाइल करना ठीक है. किसमें ज्यादा टैक्स सेविंग हो सकती है?