दुनिया की नजरें जोधपुर पर, उम्मेद भवन में किसकी हो रही रॉयल वेडिंग? जिसमें पहुंच रहे अंबानी-अडानी और विदेशी मेहमान
Nikesh Arora Daughter Wedding: जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक बहुत बड़ी शादी हो रही है. मशहूर बिजनेस लीडर निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा, अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी जैक ह्यूग्स के साथ सात फेरे ले रही हैं. इस शादी की खास बात यह है कि इसमें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन शामिल होने जोधपुर पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

Nikesh Arora Daughter Wedding
Nikesh Arora Daughter Wedding: राजस्थान की 'ब्लू सिटी' जोधपुर में एक बार फिर एक बेहद हाई-प्रोफाइल शादी होने जा रही है. दिग्गज टेक लीडर और पालो अल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) के सीईओ निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा अरोड़ा आज 28 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. आयशा अमेरिकी आइस हॉकी खिलाड़ी जैक ह्यूग्स (Jack Hughes) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगी.