निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर फूटा हनुमान बेनीवाल का गुस्सा! कांग्रेस पर ही लगा दिया बड़ा आरोप

Nirmal Choudhary News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रनेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है.

ADVERTISEMENT

Hanuman Beniwal
हनुमान बेनीवाल (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Nirmal Choudhary News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी ने प्रदेश की छात्र राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद से छात्र आक्रोश में हैं. साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच भी तनातनी बढ़ा गई है. नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कांग्रेस की खामोशी ने सवाल खड़े किए हैं.