राजस्थान के सियासी रण पर केजरीवाल की नजर, बीजेपी-कांग्रेस का बिगाड़ेगी खेल या तीसरा मोर्चा बनेगी AAP? जानें
Rajasthan News: गुजरात के बाद केजरीवाल की नजर अब राजस्थान पर है. साल 2023 में प्रदेश के सियासी रण में उतरने के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस रही है. इसे लेकर दिल्ली में मंथन जारी है. राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक इस बैठक में अहम भूमिका निभाएंगे. राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan News: गुजरात के बाद केजरीवाल की नजर अब राजस्थान पर है. साल 2023 में प्रदेश के सियासी रण में उतरने के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस रही है. इसे लेकर दिल्ली में मंथन जारी है. राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक इस बैठक में अहम भूमिका निभाएंगे. राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ रणनीति को लेकर चर्चा होगी. प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभालने के बाद विनय मिश्रा भी पिछले साल से लगातार सक्रिय बने हुए हैं. वहीं, आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे संदीप पाठक पर केजरीवाल लगातार भरोसा दिखा रहे हैं. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सह प्रभारी के बाद गुजरात जैसे सूबे में चुनावी रणनीति को पाठक ने ही दिशा दी और अब राजस्थान की रणनीति पर भी बैठक ले रहे हैं.
