विनोद जाखड़ की ताजपोशी पर बोले सचिन पायलट, कहा- ‘हमारे दम से हिली BJP, अब अध्यक्ष बनकर क्या-क्या करता है देखों’

राजस्थान के विनोद जाखड़ ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल ली है. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने जहां जाखड़ के संघर्ष की सराहना की वहीं अमेरिका के साथ हुई कृषि डील और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए और इसे किसान विरोधी बताया.

ADVERTISEMENT

Sachin Pilot on NSUI National President
Sachin Pilot on NSUI National President
google news

Sachin Pilot on NSUI National President: राजस्थान के छात्र नेता विनोद जाखड़ ने शनिवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है. इस कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने इसे राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया. नेताओं का कहना है कि विनोद जाखड़ एक साधारण दलित परिवार से आते हैं और उन्होंने छात्रों के हितों के लिए लंबा संघर्ष किया है. तमाम विरोधों और पुलिस केस के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. कांग्रेस नेतृत्व विशेषकर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कन्हैया कुमार का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने एक जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उसे पूरे देश की जिम्मेदारी सौंपी है.