सचिन पायलट के गढ़ में विनोद जाखड़ का पहला वार! टोंक NSUI की टीम में बड़ी फेरबदल, युवा चेहरों को कमान

NSUI Tonk update: राजस्थान की छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने टोंक जिले की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर नई टीम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट के गढ़ माने जाने वाले टोंक में हुए इस फेरबदल ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. जानें पूरी रणनीति, नए चेहरे और छात्र राजनीति पर इसके असर की विस्तृत रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Vinod Jakhar news
विनोद जाखड़ ने टोंक ने नई टीम का ऐलान किया
google news

राजस्थान की छात्र राजनीति में एक नया और आक्रामक अध्याय शुरू हो गया है. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली में पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आते हुए अपना पहला बड़ा वार किया है. इस बार निशाना बना है राजस्थान का टोंक जिला, जिसे कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का मजबूत गढ़ माना जाता है. टोंक में एनएसयूआई की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम का ऐलान कर दिया गया है.