NTA ने CSIR-UGC-NET June 2024 परीक्षा को किया स्थगित, 25-27 जून को होना था एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR-UGC-NET June परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT

NTA Postponed CSIR-UGC-NET June 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर-यूजीसी-नेट जून परीक्षा (CSIR-UGC-NET June 2024 Exam) को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 25 जून से 27 जून के बीच होनी थी. इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा के एक दिन बाद ही यूजीसी-नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2024 Cancelled) को भी रद्द कर दिया था. अब एनटीए के इस नए ऐलान ने सभी को चौंका दिया है.