ओम बिरला के नाम दर्ज हो सकता है रिकॉर्ड, अब बीजेपी की कमान होगी हाथ? बन रहे ये समीकरण!
एनडीए सरकार के गठन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ ले चुके हैं. राजस्थान से 4 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली. लेकिन स्पीकर रहे ओम बिरला को इसमें जगह नहीं दी गई. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ओम बिरला को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं, बिरला को लेकर अब कई विकल्पों की चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

एनडीए सरकार के गठन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ ले चुके हैं. राजस्थान से 4 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली. लेकिन स्पीकर रहे ओम बिरला को इसमें जगह नहीं दी गई. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ओम बिरला को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं, बिरला को लेकर अब कई विकल्पों की चर्चा हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि लोकसभा अध्यक्ष बीजेपी (BJP) का सदस्य बनेगा या एनडीए के सहयोगी दल का, इसे लेकर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है. अगर बीजेपी के कोटे से बिरला लोकसभा अध्यक्ष बनते हैं तो वह एक रिकॉर्ड दर्ज करने के करीब होंगे.