पचपदारा रिफाइनरी में लगी भयंकर आग, 21 अप्रैल को पीएम मोदी करने वाले हैं इसका उद्घाटन, जानिए ताजा हाल
राजस्थान के बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. यह हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल की जाने वाली CDU यूनिट के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुआ है
ADVERTISEMENT

राजस्थान के पचपदारा रिफाइनरी में लगी आग
राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिफाइनरी परिसर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. यह हादसा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी की सीडीयू (CDU) यूनिट का उद्घाटन करने वाले हैं.