2 लाख लोग, भव्य जनसभा और पीएम मोदी... आग ने कैसे बिगाड़ा पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का खेल!

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में रविवार दोपहर भीषण आग लगने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल उद्घाटन समारोह को आगे बढ़ा दिया गया है.

ADVERTISEMENT

बीजापुर
बीजापुर
Google CTA

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब सोमवार (21 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन करने वाले थे. आग इतनी भयावह थी कि सुरक्षा कारणों और व्यवस्थाओं के चलते प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया है. अचानक हुए इस हादसे ने जयपुर से लेकर दिल्ली तक प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है.