किसान घीसाराम ने जो गेहूं मांगू खान को बेचा उसमें निकले डेढ़ लाख के गहने, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल
राजस्थान के पाली जिले में एक अनाज व्यापारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. खैरवा गांव के व्यापारी मांगू खान ने किसान के बेचे गए गेहूं के कट्टों में निकले 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने किसान को वापस लौटाकर सभी का दिल जीत लिया है.
ADVERTISEMENT

अपने गहने पाकर किसान की खुशी का ठिकाना न रहा.
Pali news : राजस्थान के पाली जिले से ईमानदारी की एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. यहां के खैरवा गांव में एक अनाज व्यापारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए किसान के 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उसे वापस लौटा दिए. गहने मिलने के बाद किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अब इस मामले की इलाके में हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग व्यापारी की तारीफ कर रहे हैं. आखिर क्या है ये पूरा मामला और कैसे लाखों रुपये के जेवरात व्यापारी तक पहुंचे, चलिए जानते हैं इस खबर में...