'सामान उतारा था और वो मारने लगे...' पाली में पार्किंग को लेकर युवक को बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
राजस्थान के पाली में पार्किंग स्टैंड पर गुंडागर्दी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज गाड़ी से सामान उतारने को लेकर पार्किंग कर्मियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. महिला के गिड़गिड़ाने के बावजूद हमलावर उसे पीटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Pali Parking Viral Video
Pali Parking Viral Video: राजस्थान के पाली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहा रानी रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की मामूली बात को लेकर पार्किंग कर्मियों ने इस कदर गुंडागर्दी दिखाई कि एक युवक को मार-मारकर लहूलुहान कर दिया. हैरानी की बात यह है कि जब यह युवक पिट रहा था और उसके साथ मौजूद महिला मदद के लिए चीख रही थी, तब आसपास मौजूद भीड़ तमाशबीन बनकर सब देख रही थी.