live blog active
लाइव

Rajasthan Zila Pramukh and Pradhan Elelction Result Live: पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख और प्रधान की जंग आज, नामांकन से लेकर नतीजों तक जानें हर अपडेट

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव अपडेट: आज जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान पदों के लिए नामांकन, मतदान और नतीजों का होगा ऐलान. जानें किस सीट पर किस पार्टी का बनेगा बोर्ड, जानें हर पल का लाइव अपडेट.

ADVERTISEMENT

आज होगी जिला प्रमुखों और पंचायत समिति प्रधानों की ताजपोशी.
आज होगी जिला प्रमुखों और पंचायत समिति प्रधानों की ताजपोशी.
Google CTA

Rajasthan Zila Pramukh Election Result: पंचायत चुनाव की सबसे बड़ी और निर्णायक घड़ी आज यानी 25 नवंबर को आ गई है. जिला परिषदों में जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए आज नामांकन, मतदान और वोट काउंटिंग की प्रक्रिया होने वाली है. देर शाम तक विजेताओं की घोषणा भी कर दी जाएगी. इस अहम दिन को लेकर सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय खेमों में सुबह से ही जबरदस्त हलचल है. कई सीटों पर तो निर्दलीय बड़ी भूमिका में हैं. यानी उनकी पूछ-परख काफी है. 

निर्वाचन आयोग की तरफ से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनकी जांच और नाम वापसी होगी. कई सीटों पर तो एकतरफा मामला है. वहीं कुछ सीटों पर पेंच फंसेगा और वहां दोपहर बाद मतदान के बाद ही रिजल्ट की घोषणा होगी. 

सवाल ये है कि कहां होगा बड़ा उलट-फेर ? किस सीट पर तस्वीर से अलग होगा खेला ? कहां किसे उतारा गया उम्मीदवार ? जानने के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग में...

  • 10:13 AM • 25 Nov 2026

    zila pramukh election Sikar: सीकर में कांग्रेस ने खोल दिए पत्ते, सुनीता गठाला पर लगाया दांव

    zila pramukh election Live Sikar:सीकर जिले में कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रमुख के पद पर सुनीता गठाला के नाम पर मुहर लगाई है. वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला को पर ही कांग्रेस ने दोबारा दांव खेला है. सीकर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है. यहां जिला परिषद के कुल 49 वार्डों में कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर हासिल की है. ऐसे में सुनीता गठाला का जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है. यहां भाजपा को 11 सीटें, माकपा को 1 और निर्दलीय प्रत्याशी को 1 सीट पर जीत मिली है. यहां कांग्रेस का मत यदि न छिटके तो सुनीता गठाला की ताजपोशी तय मानी जा रही है. चूंकि यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है. यहां कांग्रेस पार्टी में सुनीता गठाला के नाम पर सहमति बन चुकी है. भाजपा भी जिला प्रमुख चुनाव में उतारेगी अपना प्रत्याशी. उधर भी मुकाबले की तैयारी है.

  • 09:53 AM • 25 Nov 2026

    Zila Pramukh Election Result: टोंक में क्या है वोटों की गणित ?

    Zila Pramukh Tonk Election Result: अगर हम टोंक की बात करें तो यहां कांग्रेस को 25 सीटें मिले हैं. यानी कांग्रेस पार्टी के पास कुल 31 मतों में से 25 मत हैं. वहीं बीजेपी के पास महज 5 और एक सदस्य अन्य से है. यानी इस सीट पर यदि कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्य यदि न छिटकें तो अलका बैरवा की जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है. 

  • 09:50 AM • 25 Nov 2026

    Zila Pramukh Election Result : टोंक जिले में कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए अलका बैरवा को बनाया प्रत्याशी

    Zila Parishad Board Formation: टोंक जिले में जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. यहां उन्होंने अलका बैरवा को अपना प्रत्याशी चुना है. वार्ड 21से विजयी हुई अलका बैरवा पूर्व डिप्टी सीएम बनवारी लाल बैरवा की बेटी हैं. महिला कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा निवाई पंचायत समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं. अलका बैरवा के चचेरे भाई कमल बैरवा पूर्व में निवाई से विधायक रह चुके हैं. भाई मणिंद्र बैरवा दो बार जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं. 

    इनपुट: मनोज तिवारी