Kota: इन नकल माफियाओं ने लाखों रूपए लेकर एग्जाम में की धांधली, पेपर लीक मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
कोटा में विज्ञान नगर पुलिस ने नकल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के माफियाओं पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है. कोटा (Kota News) में विज्ञान नगर पुलिस ने इंडियन कोस्ट गार्ड परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. CGEPT एग्जाम (Exam) के इन माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं. साथ ही पूछताछ और मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. इन आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में जो खुलासे किए, वो चौंकाने वाले हैं.