Paper Leak: 'लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले गोविंद सिंह डोटासरा?
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने सरकार को झुकाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. जब तक देश में पेपर लीक पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता, लड़ाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

govind singh dotasra
देश में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि छात्रों की एकजुटता ने सरकार को झुकाने का काम किया है. उन्होंने साफ किया कि जब तक देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता और पेपर लीक पर पूरी तरह रोक नहीं लगती, तब तक उनकी यह लड़ाई थमेगी नहीं.
