Paris Paralympic 2024: कौन हैं राजस्थान की अवनि लेखरा जिसने जीता Gold, टोक्यो पैरालंपिक में भी मारी थी बाजी
खास बात ये है कि अवनि ने फाइनल में 249.7 अंक बनाए हैं. ये एक पैरालंपिक रिकॉर्ड भी है. वहीं सउथ कोरिया की ली यूनरी ने सिल्वर मेडल जीता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अवनि लेखरा के इंस्टाग्राम से.
पेरिस पैरा ओलंपिक में राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीतकर गजब की शुरूआत की है. अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया है. बुधवार को अवनि ने गोल्ड और इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर गजब की शुरूआत की.
