Phalodi murder case: अनामिका के रील्स इंस्टा पर मचाते थे धूम, पति इसी बात से था टेंशन में?

फैशन और लग्जरी लाइफ स्टाइल पसंद करने वाली अनामिका की शादी 13 साल पहले महीराम बिश्नोई के साथ हुई थी. अनामिका फलोदी जिले के खारा गांव की रहने वाली थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान के फलोदी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अनामिका बिश्नोई की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स अचानक बढ़ गए हैं. अनामिका के रील्स सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाते थे. इधर पति को इन्हीं बातों से ही आपत्ति थी. पति से अनामिका अलग रहती थी और सोशल मीडिया पर राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर Reels बनाती थी.