झालावाड़ में पायलट ने संभाला मोर्चा, इधर दिल्ली पहुंचे गहलोत, जानें पूरा मामला
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज रात राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री कर रही है. ऐसे में सभी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को झालावाड़ और शनिवार को कोटा में रहे. राहुल गांधी की यात्रा आज शाम झालावाड़ के चवली चौराहा झालापाटन विधानसभा में रात्रि विश्राम […]
ADVERTISEMENT

फोटो ट्वीटर से ली गई है.
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज रात राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री कर रही है. ऐसे में सभी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को झालावाड़ और शनिवार को कोटा में रहे. राहुल गांधी की यात्रा आज शाम झालावाड़ के चवली चौराहा झालापाटन विधानसभा में रात्रि विश्राम करेगी. यात्रा को देखते हुए सचिन पायलट सुबह ही अपने समर्थकों के साथ झालावाड़ निकल गए हैं. उनके साथ कई विधायक भी मौजूद है. इस दौरान पायलट ने ट्वीट कर ढाबे पर चाय ब्रेक की तस्वीरें भी शेयर की है.