PM Kisaan samman nidhi: राजस्थान के 57 लाख किसानों के खाते में जल्द आने वाले हैं ₹2000
PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों को बड़ी सौगात देंगे जिसका फायदा राजस्थान के 57 लाख किसानों को होगा.
ADVERTISEMENT

PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वह देशभर के किसानों को बड़ी सौगात देंगे, जिसका फायदा राजस्थान के भी 57 लाख किसानों को मिलने वाला है. पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 20,000 करोड़ रुपए की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment) जारी करेंगे. इससे राजस्थान के किसानों के खाते में खटाखट 2000 रुपये की किस्त आ जाएगी.