पीएम मोदी के 12 साल... गरीब कल्याण से ग्लोबल लीडर तक, कैसे बदला भारत? सीएम भजन लाल ने बताई पूरी कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक नेतृत्व की उपलब्धियां चर्चा में हैं. राजस्थान में सड़क, रेल, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, जल परियोजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली नई गति को भी इस दौर की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम भजन लाल शर्मा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कालखंड एक युगांतकारी दौर रहा है.यह कालखंड केवल शासन परिवर्तन का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक बन गया है. यह अवधि केवल प्रशासनिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने भारत के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैश्विक स्वरूप को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है.