PM Modi करेंगे राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, 21 अप्रैल को बदल जाएगी पचपदरा की तस्वीर, चेन्नई छोड़ घर लौटे युवाओं को मिला रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिले हैं. नमक के कारोबार के खत्म होने के बाद पलायन कर चुके युवा अब चेन्नई और अन्य बड़े शहरों की नौकरी छोड़कर अपने गांव लौट रहे हैं.

ADVERTISEMENT

PM Modi speech on Women Reservation Bill
PM Modi speech on Women Reservation Bill
google news

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में स्थित एचआरआरएल (HRRL) रिफाइनरी का 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करने जा रहे हैं. इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में भी क्रांतिकारी बदलाव आया है. कभी पानी की बूंद-बूंद को तरसने वाले इस इलाके में अब खुशहाली की लहर है.