पीएम की जनसभा में नहीं हुआ गहलोत का भाषण, मोदी ने मुख्यमंत्री को लेकर कही ये बातें

PM Narendra Modi addressed Sikar public meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज सीकर (Sikar news) में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने राजस्थान (Rajasthan News) के किसान की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का किसान परिश्रम करके मिट्टी से भी सोना निकाल देता है. अब देश को भी ऐसी सरकार मिली है जो किसान के […]

ADVERTISEMENT

SC vote bank in rajasthan: राजस्थान में चुनौती बने दलित वोट बैंक पर मोदी का बड़ा दांव
SC vote bank in rajasthan: राजस्थान में चुनौती बने दलित वोट बैंक पर मोदी का बड़ा दांव
Google CTA

PM Narendra Modi addressed Sikar public meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज सीकर (Sikar news) में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने राजस्थान (Rajasthan News) के किसान की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का किसान परिश्रम करके मिट्टी से भी सोना निकाल देता है. अब देश को भी ऐसी सरकार मिली है जो किसान के बारे में सोचती है. हमने बीज से बाजार तक किसानों के लिए नई व्यवस्थाएं बनाई हैं वन स्टॉप सेंटर के जरिए अब आपको ऐसी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री समृद्धि केंद्र पर बीज और खाद भी मिलेगा. खेती से जुड़े औजार भी मिलेंगे.

मैंने देखा है कि मेरे किसान भाईयों-बहनों को जानकारी नहीं होने के चलते बहुत नुकसान होता है. मैं मेरे किसानों से आग्रह करता हूं कि कुछ भी नहीं लेना है तो भी प्रधानमंत्री समृद्धि केंद्र पर जाइए और देखिए क्या चल रहा है.

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भारत के गावों में हर वो सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है, जो शहरों में मिला करती है. वही, जनसभा से पहले पीएम मोदी ने प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण-शिलान्यास, एकलव्य आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन और किसान सम्मान निधि के 17 हज़ार करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किया.

मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों को वंदे भारत की सौगात भी मिली है. भारत सरकार पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है, उससे भी अवसर मिलेगी. जब आप पधारो म्हारे देश कहकर पर्यटकों को बुलाएंगे तो एक्सप्रेसवे और वंदे भारत के जरिए वो आएंगे. इसके बाद उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में भाषण नहीं होने के मुद्दे पर भी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में गहलोत आने वाले थे, लेकिन उनकी कठिनाई के चलते नहीं आए. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

पीएम मोदी के दौरे से पहले गहलोत के भाषण का मुद्दा छाया! पीएमओ के ट्वीट पर सीएमओ ने भी दिया ये जवाब