पीएम मोदी 27 जुलाई को देश के किसानों को देंगे सौगात सीकर, पहले नागौर में होना था कार्यक्रम

PM Nraendra MOdi Gift to farmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सौगात देंगे. खास बात यह है कि यह सौगात राजस्थान की धरती से देशभर के किसानों के लिए दिया जाएगा. पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे के दौरान मोदी 9 करोड़ किसानों के खाते […]

ADVERTISEMENT

SC vote bank in rajasthan: राजस्थान में चुनौती बने दलित वोट बैंक पर मोदी का बड़ा दांव
SC vote bank in rajasthan: राजस्थान में चुनौती बने दलित वोट बैंक पर मोदी का बड़ा दांव
Google CTA

PM Nraendra MOdi Gift to farmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सौगात देंगे. खास बात यह है कि यह सौगात राजस्थान की धरती से देशभर के किसानों के लिए दिया जाएगा. पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे के दौरान मोदी 9 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त रिलीज करेंगे.

हालांकि ये कार्यक्रम 28 जुलाई को पहले नागौर में होना था. लेकिन अब सीकर में प्रस्तावित किया गया है. पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के जरिए 9 करोड़ किसानों के खाते 6 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर करेगें यानी कुल 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर होगे. पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के कार्यक्रम में 3 लाख किसान मौजूद रहेंगे.

यह पूरा कार्यक्रम कृषि और फर्टिलाइजर मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाएगा. गौरतलब है कि चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार ताबड़तोड़ दौर कर रहे हैं. पिछले 9 महीनों में प्रदेशभर में अब तक उनकी 7 सभाएं हो चुकी है. अब 8वीं जनसभा 27 जुलाई को सीकर में प्रस्तावित है. मोदी के इस दौरे को लेकर पीएम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है.

इसको लेकर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सीकर में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा स्थल खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया था. केंद्रीय मंत्री के साथ खेल स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पार्टी के जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया सहित बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जनसभा में लाखों की संख्या में गांव और ढाणियों से लोग आएंगे. पीएम 11.5 करोड़ किसानों के खातों में बटन दबाकर पैसा ट्रांसफर करेंगे. अब तक किसानों के खाते में 240 करोड रुपए जा चुके हैं. अब करीब 20 हजार करोड रुपए और किसानों के अकाउंट में खाते में जाएंगे.

विधानसभा में तीखी बहस: ​​​​​​​राठौड़ बोले- पायलट ने तो पैरों के छालों की कसम खाकर कहा था RPSC भंग हो