धौलपुर: आधा दर्जन गांवों में बजरी माफिया के ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार को भारी पुलिस बल और आरएसी के जाप्ते ने बजरी माफिया और संबंधित बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी. यह कार्रवाई बसईडांग थाना इलाके में चम्बल नदी के तटवर्ती करीब आधा दर्जन गांवों में की गई. अधिकांश बजरी माफिया पुलिस की रेड को देख ट्रैक्टर लेकर फरार […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार को भारी पुलिस बल और आरएसी के जाप्ते ने बजरी माफिया और संबंधित बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी. यह कार्रवाई बसईडांग थाना इलाके में चम्बल नदी के तटवर्ती करीब आधा दर्जन गांवों में की गई. अधिकांश बजरी माफिया पुलिस की रेड को देख ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. मौके पर बजरी से भरी ट्रॉली मिलने पर पुलिस ने उनके पहियों की हवा निकाल दी. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक, एक स्कॉर्पियो और दो आरोपी राउंडअप किए हैं. भारी पुलिस बल के साथ गांवों में अचानक की कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं.