राजस्थान विधानसभा में हिडन कैमरे विवाद पर सियासी संग्राम, डोटासरा ने स्पीकर पर लगाए गंभीर आरोप
Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में जासूसी का विवाद गहराया है. कांग्रेस नेता डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर महिला विधायकों की जासूसी के लिए रेस्ट रूम में कैमरे लगवाने का आरोप लगाया. बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ओछी मानसिकता बताया.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों विधानसभा में लगे कथित हिडन कैमरों को लेकर बवाल मचा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सदन में महिला विधायकों की निजता का उल्लंघन किया जा रहा है. डोटासरा का कहना है कि दो कैमरे छुपाकर लगाए गए हैं, जिनका एक्सेस सीधे स्पीकर के रिटायर रूम में है.
