प्रतापगढ़: दो बच्चों के पिता पर युवती बना रही थी इस बात का दबाव! फिर मिली इस हाल में

एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया आरोपी युवक शादीशुदा है. युवती उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी. 19 फरवरी को युवती चित्तौड़गढ़ से निकली. 2 दिन तक वो युवक के साथ रही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pratapgarh crime news: प्रतापगढ़ जिले में बांसवाड़ा रोड स्थित एक कॉलोनी के खाली प्लॉट से गुरुवार 22 फरवरी को युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए साइबर सेल की विशेष तकनीकी टीम के माध्यम से दोपहर में घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी और उसके साथी को हिरासत में लिया.