राष्ट्रीय करणी सेना और श्रीराजपूत करणी सेना के सुप्रीमो भिड़े, एक-दूसरे पर लगाया फायरिंग का आरोप
राजस्थान में राजपूत समाज के दो बड़े संगठनों के नेताओं में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले दो बड़े संगठनों के नेताओं में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है. इसकी बानगी जयपुर (Jaipur Crime News) में शुक्रवार रात देखने को मिली, जहां राष्ट्रीय करणी सेना (Rashtriya Karni sena) और श्रीराजपूत करणी सेना (Shree Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष आपस में भीड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. हालांकि घटनाक्रम में श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए तो वही राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह बाल-बाल बच गए.
