जेल में हुआ प्यार, आज होगी शादी! जानिए कौन हैं आजीवन की सजा काट रहे प्रिया और हनुमान

राजस्थान के चर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की आरोपी प्रिया सेठ और अलवर हत्याकांड के दोषी हनुमान उर्फ जैकी फिर चर्चा में हैं. दोनों आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, लेकिन जेल में हुई मुलाकात प्यार में बदली. हाईकोर्ट से 15 दिन की पैरोल मिलने के बाद आज 23 जनवरी को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

जाने कौन और प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद
जाने कौन और प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद
google news

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में सबसे चर्चित हत्याकांडों में से एक दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी प्रिया सेठ और हनुमान उर्फ जैकी इन दिनों एक बार फिर से चार्चाओं में हैं. दरअसल, प्रिया उर्फ नेहा सेठ और हनुमान शादी करने जा रह है. इसके लिए प्रिया सेठ और हनुमान को 15 दिन की पैरोल मिली है. दाेनाें ही इस समय हत्या के अलग अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. अब 23 जनवरी यानी आज हिंदू रीति रिवाज से शादी करने ज रहे हैं.