नागालैंड की लड़कियों से करवाया जा रहा था देह व्यापार, देर रात गांववालों ने ऐसे किया खुलासा
Sex Racket Busted: चूरू में एक घर में नागालैंड की लड़कियों से देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है. काफी दिनों से चल रहे इस सेक्स रैकेट से परेशान गांववालों ने देर रात पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले 2 लड़कियां फरार होने में कामयाब हो गईं. […]
ADVERTISEMENT

Sex Racket Busted: चूरू में एक घर में नागालैंड की लड़कियों से देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है. काफी दिनों से चल रहे इस सेक्स रैकेट से परेशान गांववालों ने देर रात पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले 2 लड़कियां फरार होने में कामयाब हो गईं.
पूरा मामला चूरू के सुजानगढ़ के भोजलाई रोड स्थित गली नंबर-9 का है जहां काफी दिनों से परेशान लोगों ने एक मामले का भंडाफोड़ कर दिया. एएसआई तेजाराम ने मौके पर पहुंचकर 1 लड़की समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया. वहीं इस दौरान 2 लड़कियां फरार होने से पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकी.
ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़
रात को भोजलाई रोड स्थित गली नंबर-9 के एक घर में नागालैंड की 3 लड़कियां और लोकल 5 लड़के अलग-अलग कारों में आये. कुछ ही देर बाद मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से जब गलत काम होते देखा तो वे इकट्ठे हो गए. उन्होंने मिलकर घर के अंदर ही देह व्यापार करने वालों को घेर लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी.
एएसआई तेजाराम ने मौके पर पहुंचकर नागालैंड की एक लड़की, मलसीसर के निवासी मकान मालिक और दो अन्य व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले गए. मोहल्ले वासियों ने फोन पर एएसपी सुनील कुमार से भी वार्ता की. एएसपी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.
