Cannes में घूंघट पहनकर उतरी राजस्थान की बेटी, रुचि गुर्जर की इस एक लाइन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

राजस्थान के झुंझुनूं की बेटी रुचि गुर्जर ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर गुलाबी राजस्थानी लहंगा और घूंघट पहनकर तहलका मचा दिया है. रुचि ने कहा कि उन्होंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं बल्कि समाज को संदेश देने और महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए पहना है.

ADVERTISEMENT

Ruchi Gurjar Cannes
Ruchi Gurjar Cannes
google news

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े फिल्म समारोह 'कांस फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) में इस बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला. रेड कारपेट पर जब बड़े-बड़े सितारे अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंच रहे थे, ठीक उसी वक्त राजस्थान की एक बेटी ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और मजबूत सोच से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.