'सचिन पायलट की एक टांग कांग्रेस में और दूसरी...' BJP नेता राधा मोहन अग्रवाल के बयान पर गहलोत ने किया पलटवार

राजस्थान में छिड़ा 'जुबानी जंग'! बीजेपी राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने सचिन पायलट को बताया 'बहुरूपिया' और 'भगोड़ा', तो अशोक गहलोत ने किया पलटवार. जानें प्रदेश की राजनीति में मानेसर कांड की फिर चर्चा क्यों होने लगी?

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
google news

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पुराने विवाद को बीजेपी ने हवा दे दी है. BJP के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के एक बयान ने राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है. एक तरफ राजस्थान कांग्रेस के नेता इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया ही नहीं दे रहे बल्कि उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी पायलट को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है.