"सरकार एनडीए गठबंधन की है, भविष्य में क्या होगा...", लोकसभा का पहला सत्र शुरू होते ही पायलट ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इसे लेकर चर्चा की. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस (Congress), बल्कि इंडिया एलायंस में भी ऊर्जा का संचार हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा इस बार राहुल गांधी निभाएंगे. इस खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी इसे लेकर चर्चा की. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस (Congress), बल्कि इंडिया एलायंस में भी ऊर्जा का संचार हुआ है. राहुल गांधी ने लगातार चुनौती दी है और लोगों की आवाज बने हैं.