'राहुल गांधी की बातें बच्चों जैसी, निकाय चुनाव ने दिखा दिया जनता किसके साथ', बालमुकुंद आचार्य का तीखा हमला

हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी सोच और बयानों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है.

ADVERTISEMENT

Balmukund Acharya-Rahul Gandhi
Balmukund Acharya-Rahul Gandhi
Google CTA

हवा महल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी बातें और सोच 5 से 10 साल के बच्चे जैसी रह गई है.