NEET-JEE के नाम पर परिवारों के 2.62 लाख करोड़ खर्च, कोटा में राहुल गांधी ने आंकड़ों से हिलाया सिस्टम
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए युवाओं से सीधा संवाद किया. उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे 'सिलेक्शन नहीं, बल्कि रिजेक्शन सिस्टम' करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि नीट और जेईई जैसी महज 5 परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर देश के परिवारों की जेब से हर साल 5 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए जाते हैं.
ADVERTISEMENT

rahul gandhi
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोचिंग सिटी कोटा के दशहरा मैदान में देश भर से आए छात्रों से सीधा संवाद किया. 'छात्रों की गूंज' नामक इस विशेष कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद करने का माध्यम है. इस दौरान उन्होंने देश के वर्तमान एजुकेशन सिस्टम पर तीखा हमला बोला और इसे छात्रों को अवसाद (डिप्रेशन) की ओर धकेलने वाला बताया.