राहुल गांधी चार्टर प्लेन से शिमला के लिए निकले, शाम को फिर शुरू करेंगे यात्रा

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन चल रहा है .फिलहाल यात्रा बूंदी जिले में है. राहुल ने आज सुबह 6 बजे यात्रा की शुरुआत बूंदी के बलदेवपुरा से की और यात्रा का लंच सुबह 10 बजे लबान गांव सीएडी कैंपस में किया गया. लंच के समय […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन चल रहा है .फिलहाल यात्रा बूंदी जिले में है. राहुल ने आज सुबह 6 बजे यात्रा की शुरुआत बूंदी के बलदेवपुरा से की और यात्रा का लंच सुबह 10 बजे लबान गांव सीएडी कैंपस में किया गया. लंच के समय वह हेलीकॉप्टर से सवाईमाधोपुर पहुंचे. इसके बाद वह चकचेनपुरा हवाई पट्टी पहुंचे. लंच टाइम के दौरान राहुल बूंदी से शिमला के निकल गए. पहले से बताया जा रहा था कि आज राहुल गांधी हिमाचल सीएम शपथ समारोह में जा सकते हैं. वह चार्टर प्लेन से शिमला में हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. वह भी शिमला सीएम शपथ समारोह में शामिल होने के लिए गई है.