'पॉलिटिशियन बनना आसान..परीक्षा पास करना मुश्किल', कोटा में राहुल गांधी की रैली में छात्राओं ने बयां किया डिप्रेशन और मेंटल स्ट्रेस का दर्द
कोटा में राहुल गांधी की नीट विरोध रैली में शामिल हुईं छात्राओं ने पेपर लीक पर गहरा आक्रोश जताया. छात्राओं का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से वे डिप्रेशन और मानसिक तनाव का सामना कर रही हैं. उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी के इस मुद्दे को उठाने से देश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार आएगा.
ADVERTISEMENT

kota students
देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा में नीट (NEET) परीक्षा में लगातार हो रही गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन और रैली की. इस रैली में कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली कई छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. राजस्थान तक (Rajasthan Tak) की ग्राउंड रिपोर्ट में छात्राओं ने बताया कि वे इस सिस्टम से कितनी डरी हुई और निराश हैं.