लद्दाख दौरे पर राहुल गांधी ने किया दावा- राजस्थान समेत 4 राज्यों में होगी कांग्रेस की जीत

Rahul gamdhi on Rajasthan assembly election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (assembly election) को लेकर कांग्रेस (congress) में जहां दावेदारोें ने ताल ठोंकनी शुरू कर दी है. वहीं, बीजेपी (bjp) ने भी परिवर्तन यात्रा का ऐलान कर दिया. इन सबके बीच सत्ताधारी दल को उम्मीद हैं कि कांग्रेस सरकार रिपीट होगी. इसे लेकर कांग्रेस नेता […]

ADVERTISEMENT

PM मोदी से पहले राजस्थान में राहुल गांधी का दौरा! जानें क्या है कांग्रेस की रणनीति?
PM मोदी से पहले राजस्थान में राहुल गांधी का दौरा! जानें क्या है कांग्रेस की रणनीति?
Google CTA

Rahul gamdhi on Rajasthan assembly election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (assembly election) को लेकर कांग्रेस (congress) में जहां दावेदारोें ने ताल ठोंकनी शुरू कर दी है. वहीं, बीजेपी (bjp) ने भी परिवर्तन यात्रा का ऐलान कर दिया. इन सबके बीच सत्ताधारी दल को उम्मीद हैं कि कांग्रेस सरकार रिपीट होगी. इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर दावा किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश आदि 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी. राहुल गांधी ने यह बयान लद्दाख-कारगिल में दिया.

राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख के दौरे पर हैं और वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह दावा किया. राहुल गांधी से जब कांग्रेस पार्टी के डाउनफॉल को लेकर सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में क्या कांग्रेस का डाउनफॉल हुआ. दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी को हराकर कांग्रेस सत्ता में आई.

इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि चंद दिनों में 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आप देखिएगा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. इसलिए डाउनफॉल कांग्रेस का नहीं है. चंद दिनों में पता चलने लगेगा कि किस पार्टी का डाउनफॉल होने जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः सचिन पायलट पहुंचे अजमेर, राजेंद्र चौधरी बोले- Pilot की अनदेखी के चलते लोकसभा में कांग्रेस की हुई हार