अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ भी रेप का आरोपी रह चुका है राहुल मीणा, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में ऐसे पकड़ा गया

अलवर के राहुल मीणा ने कर्ज चुकाने के लिए पहले दोस्त की पत्नी से रेप किया और फिर दिल्ली में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या व लूटपाट की. दिल्ली पुलिस ने उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

राहुल मीणा
राहुल मीणा
google news

राजस्थान के अलवर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सनसनी फैलाने वाले एक ऐसे 'सीरियल अपराधी' की कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. महज 23 साल के राहुल मीणा ने कुछ ही घंटों के भीतर दो राज्यों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया, जिसने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया. पहले अलवर के राजगढ़ में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दरिंदगी और फिर दिल्ली पहुंचकर एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी का रेप व मर्डर.