पाली जिले में रेल हादसाः यात्रियों ने बताई आपबीती, जोरदार आवाज के बाद दूर जा गिरे डिब्बे, चीखने लगे लोग

Train Accident in Pali: बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर आने वाली ट्रेन सूर्यनगरी एक्सप्रेस के पलटने के बाद कई यात्री घायल हो चुके हैं. फिलहाल उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. इस दौरान कई यात्रियों ने आपबीती बताई. हादसे में घायल शाहरुख ने बताया कि करीब 3.30 बजे ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से निकली. इसके बाद […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Train Accident in Pali: बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर आने वाली ट्रेन सूर्यनगरी एक्सप्रेस के पलटने के बाद कई यात्री घायल हो चुके हैं. फिलहाल उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. इस दौरान कई यात्रियों ने आपबीती बताई. हादसे में घायल शाहरुख ने बताया कि करीब 3.30 बजे ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से निकली. इसके बाद कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और 70-80 फीट दूर जा गिरे. एक अन्य यात्री ने बताया कि जोरदार आवाज हुई और अचानक ब्रेक लगा. थोड़ी देर बाद पता चला कि ट्रेन के पीछे के डिब्बे उतर चुके थे. जिसके बाद वह खुद भी बड़ी मुश्किल से बचे.