पूर्वा, बीकानेर, जोधपुर...समेत कई ट्रेनों के बदले रूट, सफर से पहले जरूर देखे लें ये पूरी लिस्ट!

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण पूर्वा, बीकानेर और जोधपुर एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. 26 से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले अपना नया रूट और समय सारणी चेक करने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

Train Route Diverted List
Train Route Diverted List
google news

Train Route Diverted List: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. अगर आप आने वाले दिनों में उत्तर भारत की तरफ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. रेलवे ने परिचालन कारणों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते कई वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया है. दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है. इस काम की वजह से 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है.