धौलपुर में BJP सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP! मांग पूरी न होने पर दी बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला?

Rajasthan ABVP Protest:राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भजनलाल शर्मा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. धौलपुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ, तो जयपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

 राजस्थान के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
राजस्थान के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
Google CTA

Rajasthan Student Union Elections: राजस्थान के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पिछले तीन सालों से बंद पड़े छात्र संघ चुनाव को दोबारा बहाल कराने की मांग को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है. धौलपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने भजनलाल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया, तो प्रदेश भर के युवा जयपुर में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव करेंगे.