Rajasthan: SDM थप्पड़कांड के बाद आधी रात जल उठा समरावता गांव, दर्जनों वाहन फूंके, ये है वजह

 Deoli-Uniyara News: राजस्थान के टोंक जिले (Tonk) के देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए पहली बार हो रहे उपचुनाव के दौरान समरावता गांव (Samravata) में भारी हंगाना देखने को मिला है.

ADVERTISEMENT

 Samravata, Deoli Uniara
Samravata, Deoli Uniara
google news

Deoli-Uniyara News: राजस्थान के टोंक जिले (Tonk) के देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए पहली बार हो रहे उपचुनाव के दौरान समरावता गांव (Samravata) में भारी हंगाना देखने को मिला है. यहां ग्रामीणों द्वारा मतदान बहिष्कार किए जाने के बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा समर्थकों के साथ धरने व बाद में एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ जड़े जाने से वहां पैदा हुए तनाव के हालात देर शाम पत्थरबाजी व आगजनी में बदल गए. नरेश मीणा के समर्थकों द्वारा पहले चारे व बाद में पुलिस के दो वाहनों में आग लगाए जाने से यहां हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए.