Rajasthan Crime: अलवर में 'लुटेरी दुल्हन' का खौफनाक खेल, सास को खिचड़ी में फिनाइल पिलाकर पहुंचाया अस्पताल, फिर कर दिया ये खेल
अलवर में एक महिला ने शादी के एक महीने बाद अपनी सास को खिचड़ी में फिनाइल खिला दिया और परिवार की अनुपस्थिति में गहने-नकदी लेकर फरार हो गई. जांच में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और एक संगठित गिरोह का हिस्सा है.
ADVERTISEMENT

अलवर न्यूज
राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 'लुटेरी दुल्हन' ने शादी के महज एक महीने के भीतर ही पूरे परिवार को चूना लगा दिया. इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपनी बीमार सास को रास्ते से हटाने के लिए खिचड़ी में फिनाइल मिलाकर खिला दिया और जब परिवार उन्हें अस्पताल लेकर भागा तो पीछे से घर साफ कर दिया.