अलवर: स्टंटबाजों को छुड़ाने के लिए थाने पर सैकड़ों लोगों ने किया अटैक, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर मारा और आरोपी को ले गए

अलवर के गोविंदगढ़ में बुलेट से स्टंट करने पर पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए उग्र भीड़ ने थाने पर खूनी हमला कर दिया. इस पथराव और मारपीट में थानाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में 17 थानों की पुलिस तैनात कर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ADVERTISEMENT

अलवर न्यूज
अलवर न्यूज
google news

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाने में बीती रात जो कुछ हुआ उसने खाकी के इकबाल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइक से स्टंट करने और पटाखे फोड़ने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. करीब 100 से ज्यादा लोगों की उग्र भीड़ ने थाने को घेरकर जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटकर अपने साथियों को लॉकअप से छुड़ा ले गए.