Rajasthan: आचार संहिता लगने से पहले CM गहलोत ने लिए महत्वपूर्ण फैसले, लंबे समय से की जा रही थी डिमांड

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों (Rajasthan Assembly Election Date) का ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार (Ashok Gehlot)  एक के बाद एक कई फैसले ले रही है. इसलिए आचार संहिता (Code Of Conduct in Rajasthan) लगने से पहले शुक्रवार को राज्य सरकार ने […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Assembly Election 2023: आचार संहिता लगने से पहले CM गहलोत ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, देखें
Rajasthan Assembly Election 2023: आचार संहिता लगने से पहले CM गहलोत ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, देखें
google news

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों (Rajasthan Assembly Election Date) का ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) एक के बाद एक कई फैसले ले रही है. इसलिए आचार संहिता (Code Of Conduct in Rajasthan) लगने से पहले शुक्रवार को राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले (Ashok Gehlot Important Decision) लिए. जिनमें सुजानगढ़ (Sujangarh), मालपुरा (Malpura) और कुचामन (Kuchaman) को नए जिलों घोषित करना हो, नंदियों के लिए गौशालाओं में 12 महीने का अनुदान देने का फैसला हो या 500 पर्यटक मित्रों की नियुक्ति से जुड़ा फैसला हो. सरकार लगातार आखिरी समय में कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है. सरकार ने शुक्रवार को बाकायदा एक आदेश जारी किया है, जिसमें आज पंचायती राज विभाग के सरकारी दफ्तरों का अवकाश कैंसिल किया गया और महत्वपूर्ण फाइलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को बुलाया गया है.