वोट देने में आगे..अब राज करने की बारी! राजस्थान में महिला आरक्षण से बदलेगी सूबे की सियासत, खत्म होगा पुरुषों का दबदबा?

Women Reservation Bill 2026 Updates: राजस्थान में 33% महिला आरक्षण लागू होने से विधानसभा में महिलाओं की संख्या 21 से बढ़कर 85-90 तक पहुंच सकती है. परिसीमन के बाद यह बदलाव और बड़ा होगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan women reservation
Rajasthan women reservation
google news

Rajasthan Women Reservation Bill 2026: राजस्थान की राजनीति में दशकों से पुरुषों का वर्चस्व रहा है, लेकिन अब सत्ता के गलियारों में एक बड़ी क्रांति की आहट सुनाई दे रही है. महिला आरक्षण कानून (33 प्रतिशत आरक्षण) के लागू होने के बाद राजस्थान विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है. आने वाले समय में सदन में महिलाओं की आवाज पहले से कहीं ज्यादा बुलंद होगी.