बाड़मेर: जहां उगनी थी बाजरा-मूंग की फसल, वहां रातभर में बह गया क्रूड ऑयल, अब किसानों को मुआवजे में मिल रहे महज इतने रुपये!

बाड़मेर के पोथिया जागीर गांव में पाइपलाइन लीकेज के कारण कई बीघा खेतों में क्रूड ऑयल फैल गया है, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन बंजर होने की कगार पर है. इस भारी नुकसान के बावजूद तेल कंपनी द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजे के नाम पर महज ₹3,000 देने का प्रस्ताव किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

बाड़मेर में खेतों पर 'काला कहर
बाड़मेर में खेतों पर 'काला कहर
Google CTA

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां अन्न उगाने वाले खेतों से अब मिट्टी की नहीं बल्कि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की गंध आ रही है. मानसून की पहली बारिश के साथ जिन खेतों में कुछ दिनों बाद बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलें लहलहानी थीं, वहां आज दूर-दूर तक काला क्रूड ऑयल फैला हुआ है. स्थानीय किसानों का आरोप है कि तेल कंपनी की पाइपलाइन बार-बार लीक हो रही है, जिससे उनकी उपजाऊ जमीन हमेशा के लिए बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है.