Rajasthan Double Murder: ब्यावर में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, घर की पहली मंजिल पर खून से लथपथ मिले शव

राजस्थान के ब्यावर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के सोहन नगर इलाके में रविवार देर शाम एक बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और खौफ का माहौल है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान
राजस्थान
google news

राजस्थान के ब्यावर जिले के सेंधड़ा रोड स्थित सोहन नगर में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है. यहाँ रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति, विनोद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा की उनके मकान की पहली मंजिल पर हत्या कर दी गई. पुलिस को दोनों के शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े मिले.